राम लला का गृह प्रवेश
17.शीर्षक:रामलला का गृह प्रवेश 17.01.2024 आज आ गया है, एक शुभ सन्देश; आज रामलला का हो रहा है परिसर में प्रवेश। 22.01.2024 को है , रामलला की प्राणप्रतिष्ठा; राम हमारे आराध्य हैं,जिनपर हम सबकी निष्ठा। दुल्हन की तरह कैसी,सज-धज गई है अयोध्या; सरयू तट पर वर्णनातीत लग रही यह अयोध्या। धरा पर सर्वश्रेष्ठ पावन नगरी है, यह अयोध्या; राम को जन्म दे, पूज्य हुई नगरी यह अयोध्या। सभी हिंदुओं के मन में जगी है, एक ही ललक; अयोध्या जाकर, रामलला को देखें एक झलक। नरेन्द्र सिंह 17.01.2024
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
