नदी और पहाड़
नदियों ने पहाड़ों को छोड़ा,नदियों ने शहरों को छोड़ा चंचल और चहकती हुई नदियां,सागर में जा कर मिल गई, बिना किसी से प्रश्न किए,परम्पराओं के निर्वाह के लिए नदियों ने पहाड़ों को छोड़ दिया पहाड़ों ने नदियों को नहीं रोका,जाने दिया और वियोग कुछ ऐसा की, स्थिर हो गये,कठोर हो गए,पहाड़ हो गए..... और अंत में चहकती हुईं इन चंचल नदियों ने , सागर में खुद को उड़ेल के,सागर को विशाल बना दिया और परम्पराओ को महान बना दिया, और प्रेम और परंपरा के इस युद्ध में , प्रेम फिर से अधूरा रह गया,प्रेम हार गया...।।
