लिखा होता।
होता आसान तो लिखा होता। अपनी कहानी, एक किताब, जो होती समंदर सी भारी । अपने होते, अपनापन होता जो ना समझे ऐसा शख्स होता। लिखा होता, कितनी बार गिरा । बड़ी लंबी सी बातें होती, पुराने दोस्तों की कुछ यादें होती । क्या पाया लिखा होता, क्या खोया लिखा होता लिखा होता, की कितने खंजर थे। लिखा होता, कि क्या ही मंजर थे। वादे, इरादे लिखा होता । कौन फरेबी था लिखा होता। अगर होता आसान तो लिखा होता।.... .............. **********
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
