मोहब्बत क्या हैं।
तुझे मुस्कुराते हुए देखना, मोहब्बत है। तेरी आँखों की चमक, मोहब्बत है, तेरा बच्चों की तरह ज़िद करना, और उस ज़िद को पूरा करना, मोहब्बत है। तेरा रूठ जाना, और मेरा मनाना, मोहब्बत है। तेरे साथ वक्त गुजारना, मोहब्बत है। तेरे साथ वक्त कम लगना, मोहब्बत है। तेरी खुशी में अपनी खुशी ढूंढना, मोहब्बत है। तेरे लिए कुछ करना, मोहब्बत है। तेरे लिए वक्त निकालना, मोहब्बत है। तेरी बातें सुनना, मोहब्बत है। तेरा वापस आएगी या नहीं, मुझे नहीं पता, फिर भी तेरा इंतेज़ार करना, मोहब्बत है।।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
