श्याम भजन
धुन_ दुनिया चले न श्री राम के बिना उत्कर्ष पाठक उत्पल (23/05/2023) धन दौलत न बाजार चाहिए,सावरे हमे तो तेरा प्यार चहिए चरणों में रहने की दे दे सजा,हमको न कोई उपहार चाहिए धन दौलत न.......... 1. हारे के सहारे दया हम पे करो,बाबा हमारे सारे कष्ट हरो दुखडे हरो जी बाबा कष्ट हरो, खाटू के नरेश दया हम पे करो 2. बड़ी विपदा इस जीवन में है,बाबा तुमको समर्पित ये तन है जैसे चाहो रखो बाबा तेरी मर्जी,तेरे नाम कर दिया जीवन है 3.श्याम ढणी जरा इधर देख लो,दृष्टि दया की जरा हम पे कर दो आशिक तुम्हारे बाबा हम भी बड़े,बाबा थोड़ी सी मेरी भी सुन लो 4. सावरे तेरी कृपा जो हमको मिले,जीवन हमारा खुशियों से भरे सर पे सदा तेरा हाथ रहे,हारे के सहारे तू मेरे साथ रहे। धन दौलत न बाजार चाहिए,सावरे हमे तो तेरा प्यार चहिए चरणों में रहने की दे दे सजा,हमको न कोई उपहार चाहिए धन दौलत न..........
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
