जैसे तुम हमें छोड़ गए हो
जैसे तुम हमें छोड़ गए हो, ऐसी कोई छोड़कर जाता है क्या? जब जरूरत हो तुम्हारी किसी को, उस समय ऐसे हाथ छोड़कर कोई जाता है क्या? निकले तुम भी और लोगों जैसे, यह बात हम कभी ना भूल पाएंगे. करेंगे प्यार पहले जैसा, लेकिन अब तुम्हें कभी बताने ना आएंगे. नहीं कोई शिकायत तुमसे, अब नहीं कोई वजह चाहिए तुम्हारे दूर जाने की. बस एक आखरी सवाल रहेगा हमेशा तुमसे, क्या गलती थी हमारी, या कोई भूल हुई हमसे. हो सके तो इन सवालों का जवाब देने आ जाना, एक आखरी बार गले से लगाने आ जाना. बस जैसे तुम हमें छोड़ गए हो, और किसी को मत छोड़ कर जाना. मैं तोड़ना दिल किसी का, और किसी का दिल तोड़ कर मत जाना. हम तो तुम्हारा दिया हर दर्द सह लेंगे, बस अब और किसी की आंखों में आंसू देखकर मत जाना.
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
