।।तू ही वजह है।।
तू ही वजह है मेरी हर मुस्कान की, तू ही कहानी है मेरी पहचान की। बिन तेरे सब कुछ अधूरा लगे, तू ही धड़कन है मेरी हर जान की।। तेरी बातों में कुछ जादू सा है, जो हर दर्द को सहना सिखाए। मेरी खामोशी भी बोल उठे, जब तू मेरे पास यूं मुस्कुराए।। टूटे ख्वाब भी जुड़ने लगे, तेरे नाम ले जब दिल गुनगुनाए। तू ही वजह मेरी हर मुस्कान की, तू ही कहानी है मेरी पहचान की। बिन तेरे सब कुछ अधूरा लगे, तू ही धड़कन है मेरी हर जान की।। तेरी हँसी में सुबह मेरी, तेरी आँखों में सपना सजे। हर एक लम्हा तुझसे जुड़ा, बिन तेरे सब रंग फीके लगे।। रास्ते भी अब आसान लगने लगें, जब तू मेरा हाथ थामे चले। अगर तू साथ रहे मेरे, तो तूफ़ान भी थम जाए। एक तेरा नाम काफ़ी है, मेरी हर दुआ बन जाए।। वक़्त बदले, दुनिया बदले, पर तेरा साथ ना छूटे कभी। हर जनम में बस यही चाहूँ, तू ही मिले, ओ यारा सिर्फ तू ही मिले । तू ही वजह है मेरी हर मुस्कान की, तू ही कहानी है मेरी पहचान की।।
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
