आंखें
तेरी आंखों में ही कैद हैं मेरी दुनिया, इन आंखों से कहानी शुरू हुई है, नज़रें मिली और दिल धड़क गया, ये तेरी आंखों का ही तो जादू है। हर पल बस उन आंखों में डूबा रहता हूं, तेरे ख्वाबों में हर रात खुद को खोता हूं। तेरी नज़रों में कुछ ऐसा असर है, कि खुद को भी अब मैं अपना न कहता हूं। तेरे हर एक झपकते पल में, कोई प्यारा सा राज छुपा रहता है, तेरी आंखो से जब बरसे प्यार, तो सारा ज़माना थम सा जाता है। बिना बोले जो कह जाती हैं, वो बातें किसी जुबां में नहीं, तेरे सिवा अब कोई मंज़िल नहीं, तेरी आंखों ही मेरा जहां बन गईं। हर बार जब तू मुझे देखती है, तो लगता है राम जी मुझसे कुछ कहते है, कि प्यार अगर है कही सच्चा, तो वो इन आंखो में ही बसता है।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
