अभी हारी नहीं हूं मैं
अभी हारी नहीं हूँ मैं, लड़ूंगी, गिरूंगी — फिर भी उठूंगी मैं। टूटी हूँ, बिखरी हूँ, थमी नहीं हूँ, एक दिन मैं भी चमकूंगी — यही तो जिद है मेरी! सितारों-सी ऊँचाई नहीं सही, पर जमीं से भी मैं कम नहीं। लाचार न समझो, बेचारी नहीं, संघर्षों से जूझी हूँ, पर हारी नहीं। मेरे अंदर अभी भी ज्वाला है, हर ठोकर ने मुझमें उजाला है। किस्मत की मारी नहीं हूँ मैं, बस वक्त से थोड़ी हारी हूँ मैं। आसमान नहीं, मगर उड़ान बाकी है, हर सांस में एक पहचान बाकी है। गिरी हूँ ज़रूर, मगर टूटी नहीं, मैं जिंदा हूँ — ये कहानी अधूरी नहीं। तो मत कहना अब कि मैं हार गई, ये तो शुरुआत है, अभी पार नहीं पाई। हर मोड़ पर खुद को फिर से सवारी हूँ मैं, अभी हारी नहीं हूँ मैं... हाँ, अभी हारी नहीं हूँ मैं।
