वो शख्स.......
वो शख्स तस्वीरों का दीवाना है , हर लम्हें को कैद कर जाता है । आसमान की बदलती रंगत हो या पत्तों पर ठहरी ओस की बूंद , उसकी नजर में हर दृश्य एक कहानी कह जाता है। लोग जहां गुजर जाते हैं अनदेखा कर, वह वही ठहरकर जादू खोज लेता है। साधारण पलों में भी जिंदगी का सौंदर्य देख लेता है । उसके कैमरे का हर क्लिक जैसे समय को थाम लेता है , तस्वीरों में सांसे भर देता, हर पल को अमर कर देता है। वो शख्स...........🌸🌼📸📷📷
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
