तेरे नाम
मेरे हर कागज पर तेरे नाम की लकीरें है बहुत ही शिद्दत से जुड़ी हम दोनों की तकदीरें है तू रमा है मेरे जेहन के हर हिस्से में ऐसा कि आइना जब देखू, पाऊं खुद को तेरे जेसा एहसासों के किस्सों की अलग ही जागीरें है मेरे हर कागज पर......... बहुत अरसा भी हो जाएं याद करते राह तकते पहली बारिश सा रहेगा ये मिलना हमारा ज्यों सौंधी महक मिट्टी की,धरा को महका जाएं ऐसे ही आपको देख खिलना हमारा कैसे बयां होगा भी ये रिश्ता जानी अनजानी बेशुमार तस्वीरें हैं मेरे हर कागज पर तेरे नाम की लकीरें है
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
