तुम आगे बढ़ना....💗🌼
तुम्हें देवी बनाकर देंगे ऊंचा दर्जा पर तुम इंसान बनने पर अडी रहना घर की इज्जत बताकर बैढाएगें तुमको पर तुम समानता के लिए खड़ी रहना तुम्हें सर्वगुण संपन्न बताकर बंधेंगे तुम्हारे तारीफे के पुल पर तुम उतना करना जितना तुमसे हो सके तुम्हें कोमल हृदय बताकर नाजुक बनाएंगे पर तुम अपनी अंदर की अग्नि को बरकरार रखना वो आज़ाद करेंगे तुम्हें एक घर में पर तुम पूरे आसमान में उडना ओ स्त्री तुम आगे बढ़ना तुम आगे बढ़ना - निधी साहित्य दर्पण
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
