जब से आई भाजपा सरकार
जब से भारत में आई है भाजपा सरकार।। क्या यह सब मुझे ही प्रतीत हो रहा। या फिर आपको भी चला पता है।। क्या न्याय देने का नया फैशन चला है। या फिर दोबारा मनुस्मृति को ।। संविधान से माना बड़ा है। शूद्र शब्द को फिर है उभारा।। मनुस्मृति से न्याय दिया है । अपराध करने पर अब न आती पुलिस ।। मिले अब तुरंत सजा है। किसी के तो वे बाल है काटे ।। किसी से अपने पैर छुवावें । पांव छुआ के उन्हें धुलवावै ।। जागो बहुजन अब तो यार । कब तक सहोगे इतना अपमान।। मूर्तियों में मत ढूंढो भगवान । शिक्षा को तुम गले लगा लो ।। जातिवाद का भेद मिटा दो । जातिवाद सब इनकी देन ।। इससे तुम करले परहेज़ ।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
