वो
चलो आज एक दुसरे से एक वादा करे , आसमान में दिख रहे उस चाँद को आधा करे || किसी नदी किनारे बैठकर उसकी गहराई में खो जाए , एक दुसरे को निहारते हुए हम दोनो सो जाए || तुम्हारा पास होना इत्मीनान सा लगता हैं , तुम्हारा दुर होना इम्तिहान सा लगता हैं || दिल को जो सुकुन दे वो नज़्म हो तुम , सारा दिन जो सुनकर भी मन ना भरे वो लफ्ज़ हो तुम || तुम्हारे इश्क की खुशबू के सामने किसी इत्र की क्या औकात हैं , दुनिया की क्या जरुरत जब तू मेरे साथ हैं || तू हैं तो सारी खुशिया मेरे पास हैं , इन बहते हुए हवाओ में तेरे होने का एहसास हैं || तुम्हारी सुरमई सी आँखो में झील सी गहराई और आग सी लपट हैं , तुम्हारी बातो मे सच्चाई और जुल्फो मे नर्म सी महक हैं || तुम्हारी खूबसूरती इस जहान में सबसे मुख्तलिफ है , मुख़्तसर तरह से बताऊ तो सिर्फ तू ही मेरी मुन्तज़िर है ||
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
