क्या ऐसे हिंदू राष्ट्र बनाओगे।
अपने धर्म को सबसे ऊपर , दूसरे धर्म को नीचा दिखाओगे, क्या ऐसे हिंदू राष्ट्र बनाओगे। संकट में तुम्हे सब हिन्दू नज़र आते है, फेर क्यों तुम्हे अपने ही सताते है, जाति के नाम पर कब तक हवा में जहर फैलाओगे, क्या ऐसे हिंदू राष्ट्र बनाओगे? सब बहन बेटियों की बराबर है हया, रेप पीड़िताओं पर तुम्हे क्यों नहीं आती दया। ऐसे कब तक बलात्कारियों को बचाओगे, क्या ऐसे हिंदू राष्ट्र बनाओगे? कभी मस्जिद पर लगाते हो झंडा, कभी चर्च के सामने करते हो दंगा, कब तक श्री राम के नाम को बदनाम करते जाओगे, क्या ऐसे हिंदू राष्ट्र बनाओगे? फैलाते हो तुम अज्ञानता सर्वत्र, धर्म के नाम पर कभी गोबर कभी पीते हो मूत्र, अपने दिमाग में कब तार्किकता लाओगे, क्या ऐसे हिंदू राष्ट्र बनाओगे? मत करो किसी की देशभक्ति पर शक, इस भारत देश पर हम सबका है बराबर हक। धर्म के नाम पर कब तक देशभक्ति आजमाओगे, क्या ऐसे हिंदू राष्ट्र बनाओगे? तुम्हे हो गया है मानसिक रोग, चीनी लगते है तुम्हे नॉर्थ ईस्ट के लोग। भाषा, जाति,धर्म के नाम पर देश में कब तक नफ़रत फैलाओगे, क्या ऐसे हिंदू राष्ट्र बनाओगे?
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
