पिता
पिता बच्चों की आन है , पिता बच्चों की शान है , पिता के कदमों से हर शाम है । पिता बच्चों की जीत है , पिता से बच्चों को प्रीत है , पिता है तो जीवन में रीत है । पिता सौंदर्य का दर्पण है, पिता को ये जीवन अर्पण है । पिता खुद को भुलाकर , बच्चों की खुशी के लिए जीते हैं, पिता बच्चो की खुशी के खातिर , हर गम को हँसते - हँसते पीते है । पिता परिवार का आधार है, पिता बच्चों के जिंदगी का सार है, पिता हर बेटी का संसार है । पिता के कदमों में अपार बल है, पिता बच्चो के हर परेशानियों का हल है । पिता बच्चो की रात है, उनसे ही माँ की हर प्रभात है । पिता बच्चों की आन है, वो हैं तो परिवार में जान है । ।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
