छोटी सी जिंदगी
मैं नहीं जानता कि मैं क्या लेकर आया था लेकिन इतना जरुर जानता हूं की लोगों का दिल जीत कर जाऊंगा एक छोटी सी हंसी न जाने कितनों को हंसाती है, वही सब के दिलों पर छा जाती है कोशिश कर रहा हूं कोई मुझसे रूठे नहीं हमेशा डरता हूं गलती ना हो कहीं ज्यादा रिश्ते होना जरूरी नहीं जिंदगी में कम रिश्तो में खुशियां ढूंढना जरूरी है सादगी में, बरसो लग जाती है जिंदगी बनाने में और जिंदगी फिर भी कम पड़ जाती है रिश्तो को निभाने में कोशिश करता हूं की जिंदगी में अपनों का साथ ना छूटे, रिश्ते कोई भी हो निभाओ वैसे की उसकी डोर जिंदगी भर ना टूटे यह रिश्ते भी कभी-कभी ठुकरा देते हैं मुझे मेरा साथ किसी से उम्र भर ना टूटे क्यों सहना पड़ता है रिश्तो की तन्हाई का दुख कभी-कभी लगता है सारे रिश्ते हैं झूठे जब अकेले बैठो तो उलझन करीब आती है कभी अपनी ही गैर लगते हैं तो कभी गैरों में वफा की खुशबू आती है मैंने जिंदगी से हमेशा मुस्कुराना सिखा है मैंने जिंदगी को हर नजर से देखा है छोटी सी जिंदगी है हर बात में खुश रहो मैंने छोटी सी जिंदगी में अपनों का साथ पाया है, गुजारिश है आपसे रिश्ता को यूंही मत टूटने दो जीवन को मैंने संत सरोवर की तरह बनाया है भावना शर्मा ✍️
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
