दुनिया
इस दुनिया में जिस खूबसूरती को ईश्वर ने या प्रकृति ने बनाया है. उससे ज्यादा खूबसूरत कुछ भी नहीं है. उन जंगलो, पहाड़ो और नदियों में न जाने कौन सी शक्ति है जब भी वहां घूमने जाओ तो एक अजीब सा सुकून मिलता है. ऐसा लगता है इनसे हमारा सदियों पुराना रिश्ता है. दुनिया दो तरह की होती है. एक बाहर की दुनिया जिसे हम अपनी खुली आँखों से देख सकते है. और दूसरी अंदर की दुनिया जिसे हम ज्ञान रुपी नेत्रों से देखते हैं. इस दुनिया में मृत्यु आज भी एक रहस्य है. इस रहस्य का पता आज तक कोई ज्ञानी, मुनि, वैज्ञानिक और विद्वान् नहीं लगा पाया है. विज्ञान कितनी भी तरक्की कर ले लेकिन आज भी भविष्य में होनी वाली घटनाओ से इंसान अनजान हैं ।।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
