हड़प्पा संस्कृति
सिंधु नदी के तट पर बसी थी एक ऐतिहासिक सभ्यता नगरी पहचान हुई जिसकी विशिष्ट रूप में " हड़प्पा" थी| सुनियोज शहर, उचित जल निकासी परिष्कृत कला हेतु जो प्रसिद्ध हुई पक्की ईंटों युक्त मकान व चौड़ी सड़कें जिसका आधार बनी | हड़प्पावासियों के जीवन के सपनों को जिसने किया था साकार राखीगढ़ी बना सबसे विशाल स्थल जो प्राचीन से परिपक्व की अवधि तक रहा था आबाद| थी रहस्यमयी उन लोगों की भाषा लिपि से ही थी अभिलाषा व्यापार की नगरी थी कहलायी कृषि की जब बात थी आई जौ, कपास,गेहूं को उगाकर जीवन की नव राह दिखलाई| कला और शिल्प की थी बात ही निराली कला में कुशलता सभी ने कैसे बर्तनों, मुहरों, आभूषणों और धातुओं के रूप निर्माण में दर्शाई | कितनी सुविकसित खुशहाल थी हड़प्पा नगरी यकायक होने लगा था पतन जलवायु, नदियों का सूखापन , आक्रमण कुछ अनभिज्ञ से थे कारण | आज भी ये सभ्यता हमको कितना कुछ बतलाती है हड़प्पा संस्कृति भारत के इतिहास संस्कृति के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी कहलाती है| स्वाति की कलम से ✍️
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
