मेरो यूपी
उत्तरी भाग में बसा राज्य जहां , संत जनों का साथ है , जहां स्थित शिव की काशी, ओर स्वयं अयोध्यानाथ है । गंगा की जहां धारा बहती , जो तपते मन की छांव है, ऐसे राज्य का नाम है यूपी, जहां हमारा गांव है । प्राचीन संस्कृति और सनातन , तेरे सिरहाने पलते है , मोक्ष की खातिर जहां संत जन समाधि ले कर तरते है वृन्दावन स धाम जहां , हर रोम में श्रीकृष्ण बस्ते है , ऐसे राज्य का नाम है यूपी जहां पर हम सब रहते है । तो तुम भी कभी मेरे यहां आना कानून व्यवस्था भी सिख पाओगे हर गुनाह का भीषण दंड, गुनाह को डरता पाओगे , जहां योगी आदित्यनाथ ओर ,मोदी का कहना चलता है, ओर आतंक पर रौद्र रूप से प्रशासन का तांडव सजता है । आगरा का हो पेठा , या मथुरा का पेड़ा हो , हो चाहे नोएडा सा शहर , जहां औद्योगिक केंद्रों का डेरा हो जहां की खेती प्रख्यात जगत में , ओर प्रेम एक गहना है तन भले ही जहां पर हो पर , सदा मन यूपी का रहना है । - Puskar
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
