मैं आऊंगा!
मैं आऊंगा हर बात लेके आऊंगा जो लगाए थे तूने वो सारे इल्ज़ाम लेके आऊंगा तूने तो खोले है कुछ पन्ने ही मेरे किरदार के मैं तेरी ज़िन्दगी की पूरी किताब लेके आऊंगा तूने कहा था कि तुझे बस दिल्लगी है मुझसे मैं तेरे संग बिताई हर शाम लेके आऊंगा सपनों की दुनिया तूने ही दिखाई थी मुझे मैं बिखरे हुए सारे वो ख्वाब लेके आऊंगा पूछा था तूने अब बचा क्या इस रिश्ते में मैं किताब से वो सूखा हुए गुलाब लेके आऊंगा जानता हूं सवालों से घेरेगा ज़ालिम ज़माना विकास मैं एक एक सवाल का जवाब लेके आऊंगा दुनियां को ना बता कितने दर्द दिए है विकास मैं तेरे जुल्मों की पूरी दास्तां लेके आऊंगा तूने तो किस ओर के साथ उड़ना सीख लिया मैं अपने टूटे हुए पंखों का हिसाब लेके आऊंगा बहुत कर दी तूने दुनियां में मेरी बदनामी मैं वक्त के साथ बदली तेरी औकात लेके आऊंगा मैं आऊंगा हर बात लेके आऊंगा जो लगाए थे तूने वो सारे इल्ज़ाम लेके आऊंगा ~विकास यादव
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
