सीख
हर दिन कुछ सिखाता है एक नया संस्करण लाता है प्रयासों फैसलों की प्रक्रिया में हमें और मानव बनाता है । प्रयासों फैसलों का परिणाम अनुकूल हो या प्रतिकूल निस्वार्थता और परहित भाव हमें और अच्छा इंसान बनाता है। जरूरी तो पहला कदम ही हैं उसमें भी शुद्ध भाव जरूरी है जब शुरुआत लोक हित के लिए हो तब अनुभव व सीख ही कीमती है। डर, दबाव और लोकलाज भयभीत करते हैं और करेंगे पर दुसरों के लिए जीने वाले हमेशा हिमालय सम डटे रहेंगे । कभी कभी छोटे प्रयास ही बड़ा परिणाम लाते हैं व्यवस्था में आमूलचूल सुधार लाते हैं हमें संतोष और कार्य को महान बनाते हैं। आँधियों में न बुझने वाला दीपक सूरज से कम नहीं है प्रतिकूल लहरों में बहता नौका हमें और मजबूत बनाता है।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
