कोई बिछड़ गया है
जिंदगी ठहरती नहीं किसी के जाने से। धुंधली यादें मैंने भी समेट रखी है वो दुख की पंक्ति कहा छुपी है जमाने से। कुछ रिश्तों वाला पन्ना पिछड़ गया है मेरा अपना कोई बिछड़ गया है मेरा अपना कोई बिछड़ गया है। मुझे शौक नहीं है दुख के दिखावे का मेरे अन्दर की चीख को सबको सुनाने का तुम्हारे दुख के हवन में हम शामिल होते। तुम्हारी यादों हिस्सा हमसे पिछड़ गया है मेरा अपना कोई बिछड़ गया है मेरा अपना कोई बिछड़ गया है। शायद हम काबिल नहीं तुम्हें याद करने के तुम्हारे किस्से कहानियों की बात करने के। मेरे आंसुओं का हिस्सा पिछड़ गया है। मेरा अपना कोई बिछड़ गया है मेरा अपना कोई बिछड़ गया है।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
