🌸..तुम आना.. 🌸
तुम आना मेरी अंतिम सांस छूटने से पहले तुम आना मेरे प्राणों के रूठने से पहले तुम तब भी आ सकते हो जब मुझे श्मशान ले जाया जा रहा होगा तुम तब भी आ सकते हो जब मुझे चिता पर लिटाया जा रहा होगा बस तुम छू लेना मुझे जलने से पहले अग्नि की गोद में पलने से पहले दे देना मुझे मुक्ति अपनी एक छुअन से कर देना मुझे मुक्त चिता के धूअन से तुम आना मेरी आत्मा के उठने से पहले तुम आना मेरे प्राणों के रूठने से पहले
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
