तुम एक ऐसी स्त्री बनना
तुम एक ऐसी स्त्री बनना, सबका सम्मान तो करना, लेकिन जहाँ तुम्हारा तिरस्कार हो वहाँ बोलने से मत डरना । तुम एक ऐसी स्त्री बनना, बड़ों का आदर तो करना, लेकिन जहाँ बड़े अपनी हदें भूल जाए वहाँ अपने हक के लिए जरूर लड़ना। तुम एक ऐसी स्त्री बनना, प्यार पूरी निष्ठा से करना, लेकिन वही प्यार तुम्हारी कदर ना करे तो उसे छोड़ने में देर मत करना। तुम एक ऐसी स्त्री बनना, सबको एक जैसा दर्जा देना, लेकिन जहाँ तुम्हें समान अधिकार ना मिले वहाँ बालने से मत कतरना! तुम एक ऐसी स्त्री बनना, तुम एक ऐसी स्त्री बनना
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
