साथ रहूंगी हमेशा तुम्हारे.....
क्यों डरते हो तुम इतना, हमेशा साथ रहूँगी तुम्हारे। तुम बस अपने देश की रक्षा करना, मैं संभाल लूँगी इंतज़ार सारे। तुम्हारी वर्दी पर मुझे गर्व है, तुम्हारे हौसलों से प्यार है, जो देश के लिए खड़ा हो जाए, वो इंसान मेरे लिए सबसे खास है। अगर कभी बातें कम हो जाएँ, तो उसे दूरी मत समझना, एक फौजी की जिंदगी आसान नहीं होती, ये बात मैंने दिल से समझा है ना। तुम सरहद पर डटे रहना, मैं हर दुआ में तुम्हारा नाम रखूँगी, तुम देश को सुरक्षित रखना, मैं तुम्हारे लौटने का इंतज़ार करूँगी। और सुनो… मोहब्बत वो नहीं जो हालात देखकर बदल जाए, मोहब्बत तो वो है, जो वर्दी, दूरियाँ और वक्त के बाद भी सिर्फ तुम्हारा साथ निभाए।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
