पसन्द तो तू आज भी है
बातें बंद हैं, फासले बेहिसाब हैं,पर तेरे हिस्से के मेरे पास आज भी कई जवाब हैं। लोग कहते हैं कि मैं बदल गया हूँ वक्त के साथ,मगर सच तो ये है कि मेरी रूह में तेरे ही ख्वाब हैं। वो तेरा बिना बात के मुस्कुराना,वो छोटी-छोटी बातों पर रूठ जाना, वो बचपना, वो नजाकत, वो तेरी हर अदा, हकीकत कहूँ... तो पसंद तो आज भी है। माना कि अब तू किसी और की कहानी का हिस्सा है, मेरे लिए तो तू आज भी ज़िंदगी का सबसे हसीन किस्सा है। भले ही तुझे पाने की अब कोई उम्मीद नहीं बची, मगर तुझे चाहने की वो पुरानी ज़िद... आज भी दिल में दबी हुई है
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
