फौजी की मंगेतर......
अच्छा लगता है फौजी साहब, आपकी मंगेतर कहलाना, भीड़ भरी इस दुनिया में, आपका नाम मुस्कुराना। आपकी वर्दी की शान में, मेरा भी गर्व जुड़ा है, आपके हर कदम के साथ, मेरा सपना भी खड़ा है। जब आप सरहद पर खड़े होते हो, दिल थोड़ा घबराता है, पर आपकी बहादुरी सोचकर, सीना भी चौड़ा हो जाता है। आपके ख्वाबों में बसना, मेरी सबसे प्यारी चाह है, फौजी साहब, आपकी मंगेतर होना ही मेरी पहचान है। आप लौटो हर बार सलामत, बस यही दुआ करती हूं, आपके नाम की मेंहदी से, अपनी हर सुबह सजाती हूं। ❤️
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
