उपहार का अर्थ...
उपहार देना प्रेम की अभिव्यक्ति का सबसे सुंदर रूप होता है, क्योंकि उसमें सिर्फ़ वस्तु नहीं, दिल की गहराई भी छुपी होती है। वो कोई चीज़ भर नहीं होती, वो एहसासों की परत होती है, जिसमें किसी की याद, किसी की परवाह धीरे-धीरे बसती है। एक छोटा-सा तोहफ़ा भी कभी-कभी बहुत कुछ कह जाता है, जो शब्द नहीं कह पाते, वो चुपचाप समझा जाता है। उसमें छिपी होती है मुलाक़ातों की गर्माहट, कुछ अनकहे वादे, और साथ बिताए पलों की खुशबू। उपहार की असली कीमत उसकी कीमत में नहीं, बल्कि उस भावना में होती है जिससे उसे दिया जाता है। क्योंकि जब दिल से दिया जाए, तो हर छोटी चीज़ भी किसी के लिए एक बड़ी याद बन जाती है।...✍️ Jaswinder chahal
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
