Teachers day
पहले ये किताबें अपने गुमान में रहती थीं, "एक टीचर" ने मुझे उनका साथी बना दिया। पहले ये किताबें मुझसे नज़रे फेरती थीं, "एक टीचर" ने उनकी आंखों को आइना बना दिया। पहले ये किताबें थोड़ी तन्हाई में रहती थीं, "एक टीचर" ने इनके बहुत से अहबाब बना दिए। पहले ये किताबें चुप सी रहती थीं, "एक टीचर" ने इन्हें वक्ता बना दिया। पहले ये किताबें कुछ अजनबी जान पड़ती थीं, "एक टीचर" ने इन्हें मेरे जीवन का रहनुमा बना दिया। पहले ये किताबें धूल की चादर ओढ़े रहती थीं, "एक टीचर" ने इन्हें हाथ का स्पर्श दिला दिया। पहले ये किताबें फकत किताबें थीं, "एक टीचर" ने इन्हें जीवन साथी बना दिया। [ गुमान: घमंड अहबाब: मित्र रहनुमा: मार्गदर्शक] (उत्कर्ष)
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
