Situationship ✨
हम बिना पते का एक खत हैं, जो लिखा तो है, पर भेजा नहीं। हमने पार की हैं सारी हदें, बस इस रिश्ते को कोई नाम दिया नहीं। तुम्हारी हँसी की मुझे आदत है ,तुम्हारी हर बात मुझे याद है। पर दुनिया के सामने हम अजनबी हैं ,यह कैसा अजीब इत्तेफाक है। दोस्ती से बहुत आगे आ चुके हैं, पर मोहब्बत कहने से डरते हैं। खो देने के खौफ में हम दोनों, हर रोज़ थोड़ा-थोड़ा मरते हैं। न हक है मुझे तुम पर कोई, न तुम पर कोई दावा है। एक अनकहा सा रिश्ता है हमारा, जो सच से ज़्यादा एक छलावा है। हम सब कुछ हैं और कुछ भी नहीं, बस एक अधूरे ख्वाब की तरह। दिल टूट रहा है हर लम्हा मेरा, पर चेहरे पर मुस्कान है सदा की तरह।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
