कामना कर SI, SII,
कामना कर,सामना कर। कर्म भी कर,धर्म भी कर।। शांत रह कर,क्लान्त सह कर। भावना पर,दाब देकर।। 1 कामना कर,साधना कर । त्याग टक्कर,छोड़ चक्कर।। बुद्ध को भज,जंग को तज। जो रहे सम, वो नरोत्तम ।।2 काम भी कर,नाम भी कर । आस भी कर,धैर्य भी धर।। पुण्य ही कर, पाप से डर। कष्ट भी सह,नेक ही रह।।3 नरेंद्र सिंह 06.02.2025
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
