S...
बदलाव के इस चक्र में मौलिक विचारों को बचाए रखने की "टर्म एंड कंडीशन" बहुत जरूरी है वरना एक रोज दुनिया की तमाम रौनक और चकाचौंध आपके कमरे, आपके बंगले और आपके गेराज में रखी रह जाएगी और आपके आसपास सबकुछ इतना हसीन होते हुए भी बस आप मैले में खोए उस बच्चे की भांति चीखते चिल्लाते रह जाएंगे । उस दिन वो बच्चा तो करीब आधे घंटे बाद अपने पिता से मिल गया मगर हम जो अपनी बुनियाद से बिछड़े तो फिर मुश्किल है। मेरे अपने जरूरी और प्यारे लोगों को खूब सारा प्यार ❤️ आप सभी को नए वर्ष की अग्रिम शुभकामनाएं । Satyam
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
