poetry on independence day 15
वो याद करो उन शहीदों को जिसने अपने देश के लिए बलिदान दिया, उन शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जायेगा। नमन करेगा पूरा देश वन्देमातरम गाएगा........ उन शहीदों के नाम पर एक दीप जलाया जायेगा । नमन करेगा पूरा देश वन्देमातरम गाएगा।..... नहीं दिए थे हमे आजादी,अंग्रेजो की खुशी अंदर ही नही समाई थी। आजाद हिंद फौज ने इनकी रातों की नींद उड़ाई थी। नेता जी की इस कोशिश का सम्मान किया जाएगा । नमन करेगा पूरा देश वन्देमातरम गाएगा ......... याद करो भगत सिंह की उस कुर्बानी को जिसमें पूरा भारत रोया था, एक मां ने इस देश की खातिर अपना बेटा खोया था। भगत सिंह की कुर्बानी को ये देश भूल न पाएगा। नमन करेगा पूरा देश वन्देमातरम गाएगा।......... आजाद था वो आजाद है वो आजाद ही रह गया । गोली मारकर कनपटी पर , अपने देश को अलविदा कह गया। आजाद पंछी था वो, आजाद ही रह जायेगा। नमन करेगा पूरा देश वन्देमातरम गाएगा।...... हाड़ मांस का था वह पुतला अहिंसा की बाते करता था,पूरा भारत देश उसको बापू बापू कहता था। अब उनके अहिंसा के पाठों को आगे पढ़ाया जाएगा । नमन करेगा पूरा देश वन्देमातरम गाएगा।...... जो लोग कहते है आजादी 2014 में आई थी, क्या यही देखने के लिए शहीदों ने अपनी जान गवाई थी। उन शहीदों का अपमान सहा न जायेगा । नमन करेगा पूरा देश वन्देमातरम गाएगा। ...... प्रतीक यादव........
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
