My dear Sasu Mom😘
आप बहुत अच्छी हैं, आपने मुझे कभी किसी चीज़ की कमी महसूस नहीं होने दी। हम दोनों के बीच उम्र का फ़ासला है, और शायद उसी वजह से कभी-कभी सोच का भी फ़ासला आ जाता है। लेकिन मुझे पता है, आप मुझे बहुत प्यार करती हैं, और मैं भी दिल से आपकी बहुत इज़्ज़त करती हूँ। बस आपसे एक छोटी सी गुज़ारिश है, कभी किसी तीसरे की बातों को हमारे रिश्ते के बीच मत आने दीजिएगा। दूसरों से ज़्यादा मुझ पर भरोसा रखिए, यक़ीन मानिए, मैं आपका भरोसा कभी नहीं तोड़ूँगी। ना उम्र का फ़ासला कभी मिटेगा, ना ही मैं कभी आपकी तरह बन पाऊँगी, क्योंकि आपने ज़िंदगी में बहुत मेहनत की है। हर इंसान का अपना एक तरीका और अपना एक समय होता है, हो सकता है मेरी मेहनत का रास्ता थोड़ा अलग हो। बस मेरी यही दुआ है — आप हमेशा खुश रहें, स्वस्थ रहें, और हमेशा मुस्कुराती रहें। 🌸 नेहा...
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
