क्षण.. 🌸♥️
आओ क्षण भर पास बैठो, मधुर कोई बात करें, स्मृतियों के आँगन में, यादों की बरसात करें।🌧️💭 मन की कोरी पाटी पर, हम प्रेम का सार लिखें, चंचल इन प्राणों में, बस स्नेह का आधार लिखें।, 📜✍️ न हो बाधा जग की कोई, न कल की चिंता सताए, एक मनमोहक गीत रचें, जो हृदय को हर्षित कर जाए। 🎶🌸 तुम कहो अपनी व्यथा, मैं अपनी उमंग सुनाऊँ, इस एकांत के संगम में, मैं खुद को तुम में पाऊँ। 💞❤
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
