importance of teachers
शिक्षक गलत राह पर चलते देख हर वक्त हमें सही राह दिखाई है। गलत होने पर हमारे माता-पिता जैसे हर गलती की अनुभूति कराई है। भावनाओं की श्रेष्ठता आपने ही सिखाई है, मन में निष्ठा, जुनून, सम्मान की दीप आपने ही प्रज्वलित करवाई है। जिंदगी जीने की कला आपसे ही सीखी है, हमारे पंखों को आसमान में उड़ान भी आपने ही दी। जिंदगी में सफलता पाने की कला आपने दी है, अपने ज्ञान की स्याही से आपने हमारे भविष्य की किताब लिख दी है। कमियां थीं हमारी, जो उन्हें आपने खुबियां बना दिया है, ढूंढ खुबियां हमारे अंदर की, आपने परिपूर्ण कर दिया है। मंज़िल प्राप्ति का बोझ आपने ही कराया है, सही-गलत का भेद आपने ही सिखाया है। आप ही हो वो, जिन्होंने हमारे भविष्य को फूलों से सजाया है।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
