doha
शीर्षक- विश्वास। ईश नाम लो प्रेम से, उनपर हो विश्वास। दीन हीन के नाथ वे, उनसे रखना आस।। अपने ऊपर मत करो, रंच मात्र अभिमान। सब कुछ प्रभु की देन है, देता जो पहचान।। जीवन में सुख चाह यदि,प्रभु पर हो विश्वास। कृपा करे जगदीश ही, जीवन बनता खास।। ऊपर वाले नाथ पर,यदि अटूट विश्वास।* विजयी रहता वह सदा, कटता संकट फाँस।।* ईश्वर पर विश्वास हो, सदा रखे जो ध्यान।* सांस डोर जो थामता, वही एक बलवान।।* नरेंद्र सिंह, 24.04.2025
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
