ASHIV
मेरे लिए शब्द नहीं, भाव हो तुम भरोसे का दूसरा नाम हो तुम मेरी कल्पना की वास्तविकता हो तुम मेरे रूह की सुरक्षित जगह हो तुम मेरे जीवन की शांति हो तुम मेरे खोए हुए हिस्से का एहसास हो तुम मेरे जख्मों का मरहम हो तुम मेरे दर्द बाँटने वाली आधी हो तुम मेरे उतार–चढ़ाव में साथी हो तुम मेरे निर्णयों की हमरथी हो तुम मेरी हर दुविधा का उत्तर हो तुम मेरे स्थैर्य का आधार हो तुम मेरे जीवन मे दिशादर्शक हो तुम फिर से जीना चाहूँ, वो इतिहास हो तुम मेरे अविनाशी पलों की कहानी हो तुम मेरे हर एक आँसू का हिसाब हो तुम जहाँ सम्पूर्ण समर्पण करूँ, वो जगह हो तुम। जिसके लिए मैं खुद से लड़ूँ, वो नाम हो तुम। By SHIV | For ASHIV ❤️ (24.11.2025)
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
