a try at it?
दिन ढाला था, शब की आंखें खुली ही थी, अंबर संवरा था, हवाएं ये रुकी ही थी, हम एक शायर थे, तुम एक शायरी ही थी, जिसकी लिखाई में आखिरी लफ्ज़ की कमी थी। हवाओं ने लम्हे ठहराए थे, तेरे इस ओर आने की कहानी सुनाई थी। तुमसे मिलने की खातिर दिल बेबस था, वहीं, लहू में ठंडक सी छाई थी। सर्द मौसम की घटा सी आई थी, तुम फिर ना आओगे, कह रही तन्हाई थी। जिसके लिए हमने ये मोती तराशे थे, उसी ने फिर, ये माला ठुकराई थी।
