9 राम नाम गुण अपरम्पार
जो राम नाम का गुणगान करते हैं, वे बन जाते महान; निरक्षर व अंधे भी राम नाम जपकर,बन जाते विद्वान। रंक भी राजा बन जाते हैं, पंगु भी चढ़ जाते पहाड़; अंधे नयन सुख पा जाते हैं, बोल उठता गूंगे दहाड़। राम में वो शक्ति है,जो देती दिव्यदृष्टि देख पाने की; असंख्य प्रमाण है,मुझमें क्षमता नहीं गिन पाने की। दो प्रमाण दे रहा हूँ, जो राम की भक्ति से महान बने ; एक अपढ़,दूजे जन्मजात दृष्टिहीन,दोनों विद्वान बने। तुलसीदास श्रेष्ठ विद्वान हुए,भला कहाँ शिक्षा पाई थी? रामभद्राचार्य जी हैं, जो दो माह में ही दृष्टि गंवाई थी। आज सम्पूर्ण धरा पर नहीं कोई इन दोनों जैसा विद्वान; रामभक्ति की शक्ति का,और क्या चाहिए अन्य प्रमाण। नरेंद्र सिंह 09.01.2024 (रामभद्राचार्य जी की आंखों की रोशनी उस समय चली गई थी जब ये दो माह के थे)
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
