8 साल बेमिशाल. ❣️
#happyanniversary #8yearstogether याद है… वो पहली नज़र, वो पहली धड़कन, वो पहला एहसास— जब चुपके से तुमसे नज़रें मिलाई थीं… उसी पल दिल में एक मधुर हलचल उठी, और ज़िंदगी ने एक नए सफ़र की गती बढ़ाई थी… जब तुम इस घर में आईं, पलकों पर ख्वाब खिल उठे, खुशियाँ चौखट पर सजीं, और हर कोना शहनाई की तरह गूंज उठा। तुम आईं तो ज़िंदगी को नूर मिला, मेरी धड़कनों को मीठा सा नया सुर मिला। राहें चाहे कठिन रहीं, पर तुमने कभी गिरने न दिया, हर मोड़ पर अपना हाथ थामे रखा। तुम्हारी वजह से… हर सुबह सुहानी है, हर रात एक नई कहानी है, और तुम्हारी आँखों की चमक मे रोशन मेरी जिंदगानी है.. तुम संग हर पल एक मीठा एहसास बन जाते है, जैसे दुनिया ठहर जाती है, और बस हम दो रह जाते हैं। आज… इन आठ सालों के बाद भी एक ही तमन्ना है— “तुम्हारे संग बीते हर पल को और भी ख़ास बनाऊँ।” तुमसे ही मेरी जीवन–कथा पूर्ण हुई, तुमसे ही मेरी धड़कनों को पहचान मिली। हाथों में तुम्हारा हाथ… आँखों में सिर्फ़ तुम— ना जाने इतना प्यार कब और कैसे हुआ… और आज… मीठी, तीखी, खट्टी यादों को साथ लिए हम दोनों अपनी आठवीं वर्षगांठ एक-दूसरे की मुस्कान में मना रहे हैं.... ❣️💞💕 Happy anniversary dear... 💞 ✍️ कन्नू के पापा 🎉💕❤️
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
