4.प्राण प्रतिष्ठा
22 जनवरी को होगा जब सुप्रभात, देश के सौभाग्योदय का दिन होगा; राम नाम से गूँज उठेगी धरणी तब, हिंदुत्व की महाविजय का दिन होगा। उस दिन देख सकेगी सारी दुनिया, रामलला की अलौकिक शक्ति को; राममय पूर्ण वातावरण होगा तब, महाभक्ति दिखेगी ,पूरी जगति को। 500 वर्षों से अपमान झेल रहे थे , वो अंत होगा , उस शुभ दिवस को; जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी, तब ही भूलेंगे,बीते अतीत विवश को। नरेंद्र सिंह 03.01.2023
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
