32 राम आने वाले हैं
सरयू तट पर पुण्य भूमि अयोध्या सज रही है ; उसकी भव्यता आज अलग कथा कह रही है। सज कर निकलने वाली है,श्री राम की सवारी; अहो भाग्य है हमारा, स्वागत की करो तैयारी। सजाओ घर-द्वार,सबके श्री राम आने वाले हैं; नाचो,गाओ,झूमो,राम अपना घर आने वाले हैं। 500 वर्षों से हम, अपमान के दंश सह रहे थे; रामलला अपने ही घर में, नहीं जो रह रहे थे। जो धरा पर आज है;वो सबसे भाग्यशाली हैं; 22 जनवरी को जो प्राणप्रतिष्ठा होने वाली है। नरेंद्र सिंह 19.01.2024
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
