26/04/2026 💔
सबसे बुरे ख्वाबों से पहले आते हैं सबसे मीठे ख्वाब। उम्मीदें देने आते हैं मीठे ख्वाब, या उम्मीदें तोड़ने आते हैं सबसे मीठे ख्वाब। सबसे बुरे ख्वाबों से पहले आते हैं, बुरे ख्वाबों के बाद कभी नहीं आते। कहीं खो जाते हैं, मन की गहराइयों में, ढूंढने पर भी नहीं मिलते। बुरे ख्वाब बुरा बन कर खाते है, धीरे-धीरे खाते हैं सबसे मीठे ख्वाब। सबसे पहले देते हैं उम्मीदें, फिर सब खा जाते हैं मीठे ख्वाब। रातों की नींद खा जाते हैं जब नहीं आते, सुबह कि ताज़गी निगल जाते हैं, बड़े भूखे होते हैं मीठे ख्वाब।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
