अहीर,मापनी 2212-121
- संतति बने महान हर पल करो सुकर्म,त्यागो सभी कुकर्म। उत्तम रहे विचार,मन में नहीं विकार। अपना करो सुधार,दिल से रहो उदार। रहना सदा सुजान,संतति बने महान।।1 चाहे भरो उड़ान ,मन पर रहे कमान। मानो कभी न हार,संकट घिरे हजार। जितना करो कमाल ,पर भ्रम वृथा न पाल। सब को वरेण्य मान,संतति बने महान।।2 झूठा अहं नकार,मन से रहो सकार। बनकर रहें सुपात्र,अवगुण न लेश मात्र कर्तव्य हो सुसभ्य,बनना नहीं असभ्य। गीता करे बखान,संतति बने महान।।3 नरेन्द्र सिंह, गया
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
