22/०९/२०२४
कुछ फूल बागों में नहीं खिला करते, अक्सर उन्हें एक खास जगह चाहिए, तुम मेरे लिए वो फूल हो। तुम उसकी वो महक हो जिसे पाने को मैं उसके मौसम का इंतजार करता हूॅं, तुम खास हो उसकी वजह तुम्हारा रंग या खुशबू नहीं, तुम खास हो क्योंकि तुम पसंद हो उसे। तुम खास इसलिए नहीं कि हर कोई जानता है तुम्हे, तुम खास हो क्योंकि केवल वो पहचानती है तुम्हे। सबने चाहा तुम्हारी खुशबू, तुम्हारा रंग पर, मैने तुम्हें खिलते देखा है तुम खास हो क्यूंकि, तुम वो फूल हो जो साल में बस एक बार खिलता है।।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
