प्यार सब छीन लेता है-21/3/2026
प्यार हमें वो सब देता है जो हमें चाहिए, और कभी-कभी वो सब छीन लेता है जो हमें चाहिए। प्यार कभी वो सीढ़ी बन जाता है जो सबसे ऊंचा उठा देती है और कभी कभी वो सीढ़ी भी बन जाता है जिससे गिरकर सबसे गहरी चोट लगती है। प्यार सारे ज़ख्म भर देता है और कभी ऐसा ज़ख्म दे जाता है जो कभी नहीं भरता। प्यार सबसे मीठे सपने दिखाता है और कभी सबसे बुरे सपनों की वजह भी बन जाता है। प्यार बच्चे को आदमी बनाता है पर उसके जाने के बाद आदमी कभी बच्चा नहीं बन पाता। प्यार सब कुछ दे जाता है और आखिर में सबकुछ छीन लेता है। प्यार पहले प्यार रहता है फिर कभी प्यार नहीं रहता।।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
