अलविदा 2022
बीत गया है साल गया है साथ निभाकर हाल गया है कितने फ़साने कितनी ही बातें छोड़ के पीछे कितनी ही रातें ख़ूब वो चलके चाल गया है दूर कहीं दुनिया से छुड़ा कर ख़ास कोई सी अपनी उढ़ा कर गरमो मुलायम शाल गया है दर्द में डूबी ग़म की सदायें ज़ख्मों को छूती सर्द हवायें जानते बुझते टाल गया है
