11/09/2024
लगता है कुछ छिपाती हो तुम, मुझे कम-कम बताती हो तुम। मेरे न देखने पर मुस्कुराती हो, देखूॅं तो शर्माती हो तुम। पास रहूॅं तो दूर जाती हो, दूर रहूॅं तो पास आती हो तुम। कहने में हिचकिचाती हो, या कुछ कहना चाहती हो तुम। अपनों से नहीं कह पाती, या मुझसे कहना चाहती हो तुम। खुद में दबी रहती हो पर, मुझसे मिलना चाहती हो तुम। लगता है सबसे छिपाती हो, मुझसे कहना चाहती हो तुम।।
Ad
Poetry Books 50% Off
Bestselling collections from top poets
Shop Now →
